जोधपुर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने पेयजल संकट और सड़क में धंस रहे सीवर के ढक्कन जैसी समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, पाली रोड स्थित पृथ्वीराज नगर में सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर फैल रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... पृथ्वीराज नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या हुई दूर पाली रोड, पृथ्वीराज नगर से सूरज ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा बने ‘पब्लिक के स्टार’ चौपासनी रोड, सागर कॉलोनी से महेन्द्र केल्ला ने कचरा नियमित रूप से न उठाए जाने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे मोहल्ले में सफाई कर्मचारी समय पर न तो कचरा उठाते हैं न ही नियमित सफाई करने आते हैं। समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 32 के सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा ने कचरे का निस्तारण करवाया और सफाई करवा दी। साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी पाबंदी से काम करने के लिए कहा है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... आदर्श नगर में चार साल से नहीं आ रहा पीने का पानी आदर्श नगर, रोड नंबर-17 से इंद्र सिंह राठौड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले चार साल से पीने का पानी नहीं आ रहा है। इस संबंध में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लंबे समय से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग को जल्द समस्या का समाधान कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। ज्वाला विहार में 15 दिन से सड़क में धंस रहा सीवर का ढक्कन ज्वाला विहार से नरेंद्र कुमार गोयल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पिछले 15 दिनों से सीवर का ढक्कन सड़क में धंस रहा है। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ढक्कन धंसने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है। लोगों की सुरक्षा के लिए सीवर के ढक्कन को जल्द ठीक करवाना जरूरी है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. 'भास्कर समाधान' का असर:तीन साल से 100 घरों में नहीं पहुंचा पानी, 500 मीट पाइप बिछाने के बाद भी प्यासे 2.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 3.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 5.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 7.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 8.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी