पंचायती राज चुनाव चलते जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध सिंगल बैरल टोपीदार बंदूक के साथ दबोच लिया है। मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल पुलिस आयुक्तालय जोधपुर और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि राजवा गांव की नाथों की ढाणी निवासी कैलाशनाथ अपने पास अवैध रूप से बिना लाइसेंस की टोपीदार बंदूक लेकर घर की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी कैलाशनाथ (40) पुत्र दीपनाथ नाथ को धर दबोचा। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, पूछताछ जारी पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध सिंगल बैरल टोपीदार बंदूक (एमएल गन) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने यह अवैध हथियार कहां से और किससे खरीदा था।