जोधपुर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने सफाई व्यवस्था और सीवरेज से जुड़ी समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। जहां कुछ क्षेत्रों में लंबे समय से गंदगी जमा होने और नियमित सफाई नहीं होने से लोग परेशान हैं, वहीं कुछ समस्याओं का समाधान होने से राहत भी मिली है। सेन कॉलोनी में बार-बार सीवर लाइन चोक होने की समस्या दूर करवाई गई, जबकि सारण नगर में स्कूल के पास जमा रेत के ढेर को हटवा दिया गया। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... सफाई प्रभारी बाबूलाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार' सेन कॉलोनी से दशरथ ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में महीने में करीब 20 दिन सीवर लाइन चोक हो जाती है। इससे स्थानीय लोगों को बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ता था। समस्या सामने आने के बाद सफाई प्रभारी बाबूलाल ने इसका समाधान करवाया। समस्या दूर करवाने के लिए उन्हें आज का 'पब्लिक के स्टार' चुना गया। सारन नगर में स्कूल के पास जमा रेत के ढेर की समस्या दूर सारन नगर से हरजीत चौधरी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वहां स्कूल के पास रेत का ढेर जमा है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद रेत के ढेर की समस्या का समाधान करवा दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... कीर्ति नगर में वार्ड 93 में नियमित सफाई नहीं होने से लोग परेशान कीर्ति नगर, रावत नगर से रुक्मण सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड 93 में नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है। इससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों की परेशानी दूर करने के लिए नियमित सफाई करवाने की जरूरत है। बॉम्बे मोटर चौराहे पर दो महीने से जमा है गंदगी बॉम्बे मोटर चौराहे से जयविजय ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले दो महीने से गंदगी जमा है। कई दिनों से सफाई भी नहीं हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में सफाई करवाकर जमा कचरे का उठाव किया जाना जरूरी है। प्रशासन की लापरवाही से गलियों में अंधेरा सूर सागर रोड के वार्ड 5 में इमली बाड़ी से मोहम्मद यूसुफ ने गली में घना अंधेरा रहने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे मोहल्ले में तीन गलियों में रोड एवं स्ट्रीट लाइट न होने के कारण घना अंधेरा छाया रहता है। नगर निगम के विद्युत विभाग में हमने इस समस्या के लिए कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने 'भास्कर समाधान' के माध्यम से निगम से रोड लाइट की व्यवस्था करने की अपील की है। कमला नेहरु नगर: नेत्रहीन संस्थान के बच्चों को खतरा कमला नेहरु नगर से विक्रम ने नेत्रहीन विकास संस्थान के बच्चों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है कि संस्थान के बाहर 15 से 20 बेसहारा लेकिन हमलावर कुत्ते झुंड में बैठे रहते हैं। आते–जाते इन दिव्यांग बच्चों को इन कुत्तों के काटने या अचानक हमला करने का डर बना रहता है। संबंधित विभाग और निगम इस समस्या पर एक्शन ले और इन स्पेशल स्टूडेंट्स को सुरक्षा प्रदान करे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.न्यू प्रजापत कॉलोनी में टूटी सड़क हुई ठीक:डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जीक्यूटिव रावल सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान' बना जनमंच:ढाई साल से पानी के लिए परेशान लोग, एक साल से पाइपलाइन लीक, कब होगा समाधान? 3.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 4.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 6.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 7.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 8.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 9.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’