जोधपुर में भिश्तियों का बास में सप्ताह भर पुरानी कचरे की समस्या का समाधान हो गया है। ऐसे ही प्रताप नगर की यूआईटी कॉलोनी में जाम सीवर लाइन की परेशानी भी विभाग ने दूर करवा दी है। हालांकि शहर के प्रमुख वार्डों में पीने का पानी, सीवरेज, सफाई और कचरा प्रबंधन के साथ खस्ताहाल सड़कों की समस्या मॉनसून में बड़ी समस्या बन गई हैं। जगदंबा कॉलोनी में सीवरेज का दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। वहीं रामेश्वर नगर में सड़क पर जलभराव से आना–जाना मुश्किल हो गया है। ‘भास्कर समाधान’ पर इनमें से प्रमुख मामलों के पोस्ट होने के बाद जिम्मेदारों ने समस्या का समाधान करवाकर लोगों को राहत भी दी है। सप्लाई में आ रहा झागवाला पानी जोधपुर के सिरोडी की जगदम्बा कॉलोनी की रहने वाली प्रेमलता ने अपने एरिया में गंदा बदबूदार पानी आने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि हमारी कॉलोनी में कुछ दिनों से पीने के पानी की सप्लाई में सीवरेज का गंदा पानी मिक्स होकर आ रहा है। इस समस्या का समाधान करवाएं क्योंकि रोज की जरूरत का पानी भी नहीं मिल रहा। लेवल आधा फुट किया, जलभराव हुआ शहर के रामेश्वर नगर के बी सेक्टर से मेघराज ने सड़क से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने इलाके में पानी की टंकी से सेक्टर सी तक जाने वाले रास्ते पर सड़क निर्माण के दौरान कंक्रीट और मुरम का लेवल आधा फुट घटा दिया, जिससे अब सड़क पर जलभराव की समस्या होने लगी है। बारिश में निकलने में परेशानी हो रही है। बस डिपो के टॉयलेट का बुरा हाल सतीश कुमार ने पावटा रोडवेज बस डिपो के टॉयलेट की समस्या पोस्ट की है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा कि डिपो के सार्वजनिक शौचालय की हालत इतनी खराब है कि यहां अंदर जाने की हिम्मत नहीं होती। सिंक, वॉश बेसिन टॉयलेटरी टूटे हुए हैं। बदबू के कारण रुकना मुश्किल हो जाता है। साफ–सफाई का बहुत बुरा हाल है। जलभराव से स्कूली बच्चे होते परेशान राजू आसवानी ने हरि नगर पीएफ ऑफिस रोड जोधपुर स्वीट्स के सामने जलभराव की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि यहां हलकी बारिश में भी इतना जलभराव हो जाता है कि स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी होती है। निगम के कर्मचारी मेनहोल का ढक्कन ठीक कर दें तो ये समस्या न रहे। लेकिन निगम के कर्मचारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… कचरे की समस्या का हुआ समाधान जोधपुर के भिश्तियों का बास से आफताब आलम ने गली में कचरा नियमित रूप से न उठने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि राम भवन, पीरों के छल्ले के पास चार दिनों से कचरे का ढेर लगा हुआ है लेकिन कचरा नहीं उठाया जा रहा। बेसहारा पशु पूरा कचरा गली में फैला देते हैं। समस्या के पोस्ट होने पर निगम ने गली की सफाई करवा दी है। रवि कुमार बने 'पब्लिक के स्टार' जोधपुर की यूआईटी कॉलोनी, प्रताप नगर से अरविंद चौहान ने सीवरेज का पानी घर के अंदर आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि बीते चार–पांच दिन से सीवरेज के चोक होने से गंदा पानी रोड पर बह रहा है। इस पर एक्शन लेते हुए वार्ड 34 के प्रभारी रवि कुमार चौहान ने सफाईकर्मियों की मदद से चोक सीवरेज का समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 2.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 3.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 4.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप