जोधपुर में अक्टूबर में भी गर्मी का असर है। हालांकि रात अब ठंडी होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार- 24 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार- आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है लेकिन मंगलवार को तापमान में ए​क डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं 21 से 24 अक्टूबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर बना रहने की संभावना है। इसके बाद 24 अक्तूबर तक न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक बने रहने की संभावना है। इसके बाद ठंडी तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने की संभावना है।