सादुलपुर | नाग देवता सेवा समिति की तरफ से हो रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत सोमवार को कन्या पूजन व यज्ञ किया गया। पं. अजय शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। इसके बाद महाआरती हुई। रविवार रात गायक सन्नी सरताज ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। शाम को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इधर, जोगी आश्रम में दुर्गा पूजा महोत्सव में महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। महंत धर्मनाथ के सानिध्य में हुई संध्या कालीन महाआरती में पूर्व चेयरमैन जगदीश बैरासरिया, पार्षद संजय बुरड़क आदि ने भागीदारी की।