करौली में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई की। टीम ने शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया और 7 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लिए। टीम ने खाने के सामान के बनने, स्टोर करने, पैकेजिंग और बिक्री से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की। दुकानदारों को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा ने बताया कि विभाग गुणवत्ता और शुद्धता पक्की करने के लिए नियमित जांच कर रहा है। इन 7 सैंपलों की रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी। दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा कानून के नियमों का पालन करने और सामान सुरक्षित तरीके से बेचने को कहा गया। विभाग ने मिलावट या गुणवत्ता में कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार मीना, संतोष कुमार, तनुजा जैन, पूजा मीना, प्रियंका कुमारी और देवाशीष कुमार शामिल थे।