राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में करौली जिले की 89 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। दैनिक भास्कर न्यूज एप की टीम इन गांवों में पहुंची और पहली बार उन दावेदारों के नाम सामने लेकर आई जो सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। गांवों में कई जगह दावेदारों की लंबी लिस्ट थी तो कई जगहों पर एकराय भी बनती नजर आई, लेकिन उस नाम पर भी अंतिम फैसला नामांकन के दिन ही होगा। दूसरे चरण में करौली, मासलपुर और नादौती पंचायत समिति की कुल 89 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें करौली पंचायत समिति की 25, मासलपुर की 26 और नादौती पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतें हैं। चुनाव को लेकर गांवों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित दावेदार ग्रामीणों से संपर्क कर समर्थन जुटा रहे हैं। हालांकि, किस पंचायत से कौन चुनाव लड़ेगा, इसकी अंतिम तस्वीर नामांकन प्रक्रिया के बाद ही साफ होगी।