राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में आज सरपंच के 3,716 और वार्ड पंच के 34,218 पदों के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग हुई। करौली जिले की 76 ग्राम पंचायतों में मतदान पूरा होने के बाद मतगणना शुरू हुई। करौली की तीन पंचायत समितियों में मतदान हुआ। हिंडौन सिटी की 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के 233, शेरपुर-सूरौठ की 25 ग्राम पंचायतों में 216 और श्रीमहावीरजी की 24 ग्राम पंचायतों में 215 प्रत्याशी मैदान में हैं। आप अपनी ग्राम पंचायत का सबसे पहले और सबसे सटीक रिजल्ट जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।