करौली के राधा मदन मोहन मंदिर में शरद पूर्णिमा पर खीर प्रसादी बांटी जाएगी। यह वितरण संध्या आरती से शयन आरती तक चलेगा। राधा मदन मोहन शयन आरती भक्त मंडल हर साल की तरह इस बार भी यह आयोजन कर रहा है। मंदिर परिसर में पंडित शिव शास्त्री गोपाल सहस्रनाम पाठ भी करेंगे। भक्त मंडल के सदस्य जयंत शर्मा (जॉन्टी) ने बताया कि इस दिन मंदिर में खास धार्मिक कार्यक्रम होगा। मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से इसमें शामिल होकर प्रसादी लेने की अपील की है।