खैरथल-तिजारा जिले में पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियों के लिए गुरुवार को कृषि कॉलेज, बासकृपालनगर में रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने इस प्रशिक्षण का जायजा लिया और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देखी। कलेक्टर ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) को निर्देश दिए कि वे पंचायत चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को चुनाव आयोग के नियमों के हिसाब से समय पर पूरा करें। उन्होंने बताया कि चुनाव के काम में आरओ की अहम भूमिका होती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे प्रशिक्षण में मिली जानकारी को चुनाव के दौरान ठीक से लागू करें। सभी अधिकारी अपने काम को गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता से निभाएं। कलेक्टर ने चुनाव प्रक्रिया को सही ढंग से पूरा करने के लिए आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश भी दिए।