चूरू | किड्स पैराडाइज शिक्षण संस्थान की छात्रा किरण ने राज्य स्तरीय अंडर 19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। फलोदी में हुई प्रतियोगिता में किरण ने त्रिकूद और बाधा दौड़ में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल निदेशक मोहम्मद ईशाक खान ने किरण को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।