कोटा में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए लोगों को उनके वार्ड की सड़क, सफाई, बिजली और पानी जैसी शिकायतों के समाधान एक पोस्ट करने से मिल रहे हैं। शहर के वार्ड से गांव के गलियारों तक जनसमस्याओं पर लगातार मिल रहे फीडबैक से ‘भास्कर समाधान’ अब शिकायतों का मंच नहीं बल्कि समाधानों का प्लेटफॉर्म बन गया है। आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद रोशन हुई रोड लाइट कोटा के सकतपुरा, राजस्थान स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एरिया से मोहम्मद हुसैन ने रोड लाइट खराब होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि क्षेत्र में बनी पुरानी मस्जिद के पीछे लगी रोड लाइट काफी दिनों से खराब पड़ी है। गली में अंधेरा रहने के कारण बारिश के मौसम में लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने इसका समाधान करवा दिया। अब गली में पर्याप्त रोशनी है जिससे लोगों की परेशानी दूर हो गई है। गली की समस्या सुलझा पुरुषोत्तम बने ‘पब्लिक के स्टार’ बसंत विहार रोड, गणेश तालाब, दादाबाड़ी से नीरज सक्सेना ने 5 सालों से गली की सड़क की मरम्मत न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारी गली में मकान संख्या 4E–1 से लेकर 4E–16 तक पांच सालों से सड़क ठीक नहीं हुई है। गड्‌ढे, और क्रैक की वजह से बरसात का पानी भरता है और लोगों को आने–जाने में काफी असुविधा होती है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 85, दादाबाड़ी के जमादार पुरुषोत्तम ने पैचवर्क करवाकर इसका समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… गली में नालियों का गंदा पानी बह रहा, सुनवाई नहीं अफोर्डेबल हाउसिंग बोर्ड, प्रेम नगर–II से रमेश कुमार ने अपनी गली के बदतर हालात फोटो भेजकर शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि बीते कई वर्षों से प्रेम नगर–II में गलियों की ऐसी ही गंदगी भरी हालत है। दरअसल, मेन रोड बनाते समय गली की नालियों की गहराई कम कर दी गई। थोड़ा–सा भी कचरा फंसते ही पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में बहने लगता है। इससे भी बड़ी परेशानी यह है कि न तो सफाईकर्मी ही रोज आते हैं न ही नियमित रूप से नालियां ही साफ की जाती हैं। गली में 10–12 मकान हैं जो सालों से इसी तरह परेशान हैं। निगम से अपील है कि इसका समाधान करवाएं। ड्रेनेज जाम पड़े, गंदा पानी मुख्य सड़क और गलियों में जमा कोटा शहर के छावनी एरिया से आशीष खण्डेलवाल ने भी प्रेम नगर जैसी ही समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि कोटड़ी के गोवर्धनपुरा क्षेत्र में नालियों और ड्रेनेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों और मुख्य बाजार की सड़कों पर बहता है। इससे स्कूली बच्चों, दुकानदारों, राहगीरों समेत हर आने–जाने वाले को परेशानी होती है। नालियों की सफाई न होने के कारण बारिश में पानी का निकास नहीं होता और गंदा पानी घरों और दुकानों में घुस जाता है। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन क्षेत्र की इस समस्या का कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। बारिश में कीचड़ हुआ, गाड़ियां फिसल रहीं, चलना भी दूभर कोटा के रायपुर इलाके से अमन मालव ने बारिश के बाद क्षेत्र में बने कीचड़ के हालात से प्रशासन को अवगत करवाते हुए समाधान के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि कोटा–बापावर रोड, शुभ सवेरा रेजिडेंसी क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के कारण जगह–जगह कीचड़ और पानी भर गया है। इस दलदली कीचड़ में न तो वाहन ही निकल पा रहे हैं न ही पैदल चलने वाले। फिसलन के कारण आए दिन लोग गिर रहे हैं। यहंा काफी वाहन इस कीचड़ के कारण बीच राह फंस जाते हैं। अभी एक स्कूल बस फंसी खड़ी है। प्रशासन से अपील है कि इस समस्या का समाधान करें। सीवरेज लाइन डालकर सीसी रोड खुदी ही छोड़ गए समृद्धि रॉयल, बोरखेड़ा से विनोद कुमार नागर ने सीसी रोड रिपेयर न करने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि समृद्धि रॉयल रेजिडेंसी एरिया में कुछ समय पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए सीसी रोड तोड़कर काम पूरा कर लिया गया। लेकिन काम खत्म होने के बाद भी न तो सीसी रोड की मरम्मत ही की गई न ही इसके गड्‌ढों को ठीक से भरा गया। अब बारिश में स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। मेरे मकान का काम चल रहा है लेकिन खराब रास्ते के कारण निर्माण सामग्री भी नहीं आ पा रही है। प्रशासन से निवेदन है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित