कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यसह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… कुन्हाड़ी: सर्किल की एलईडी लाइट बंद 'भास्कर समाधान' पर कुन्हाड़ी की यूआईटी स्कीम से अर्जुन कुमावत ने एलईडी नाका चुंगी सर्किल से लाइट बंद होने की शिकायत भेजी है। उन्होंने लिखा है कि काफी समय से सर्किल की एलईडी लाइट बंद हैं। इससे सर्किल की सुंदरता प्रभावित हो रही है। चंद्रेसल सिटी: खुले में कचरा, बेसहारा पशु सरकारी अस्पताल, चंद्रेसल सिटी से विमल नागर ने खुले में कचरा पड़ा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि लोग खुले में ही कचरा सड़क किनारे डाल रहे हैं जिससे यहां सारा दिन बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे जाम लगता है। स्वामी विवेकानंद नगर: पानी की सप्लाई नियमित नहीं कोटा के कल्पना चावला सर्किल, स्वामी विवेकानंद नगर से धर्मेन्द्र ने टंकी से पानी की सप्लाई ने छोड़े जाने की शिकायत पोस्ट की हे। उन्होंने लिखा है कि रविवार को कॉलोनी में सप्लाई नहीं आई। फोन किया तो पानी छोड़ने से मना कर दिया है। इसका समाधान करें। राजीव गांधी नगर: रैम्प उखड़े, सड़कें टूटी, एक्शन नहीं 'भास्कर समाधान' पर राजीव गांधी नगर से अजय गुप्ता ने टूटी सड़क, उखड़े रैम्प और गड्ढों की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि बघेरवाल फोर सीजंस के सामने मुख्य सड़क का यह हाल है। इन पर कोई एक्शन नहीं हो रहा है। समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… नयागांव: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन 'भास्कर समाधान' पर रावतभाटा रोड, नयागांव से गजेन्द्र नागर ने पेयजल पाइप लाइन की लीकेज की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि वार्ड 2 में कौटिल्य कॉलेज के सामने पाइपलाइन लीक होने से पानी की बर्बादी हो रही है। समस्या पोस्ट होते ही संबंधित विभाग ने समधान कर लीकेज ठीक कर दिया है। वार्ड 70: पार्षद यूनुस मोहम्मद बने 'पब्लिक के स्टार' डी.पी. झा ने वार्ड 70 की ईश्वर लेन, बजरंग नगर, गैस गोदाम वाली गली में मकान नंबर 36 के सामने दो महीने से कचरा पड़ा होने की शिकायत पोस्ट की थी। उन्ळोंने बताया था कि गली वाले भी इसके चलते यहीं कचरा डालने लगे हैं। धीरे–धीरे यह कचरा पॉइंट बन जाएगा। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 70 के पार्षद यूनुस मोहम्मद ने इसका समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित