कोटा में आपसी कहासूनी में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। फिर खुद के गले पर चाकू से हमला कर लिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया हैं। घटना बुधवार शाम 6 बजे के आसपास नांता थाना क्षेत्र की हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की और से अभी पुलिस में शिकायत नहीं दी हैं। घायल रीना (32) व रोशन (35) सूर्य नगर डकनिया स्टेशन के पास के रहने वाले हैं। भाई विनोद ने बताया की उसकी बहन की शादी 14 साल पहले रोशन से की थी। उनके सबसे बड़ी बेटी 13 साल की हैं। दोनों झालावाड़ रोड़ स्थित निजी हॉस्पिटल में स्वीपर का काम करते हैं। दोनों साथ ही काम पर आते जाते हैं। बुधवार शाम 7 बजे करीब नांता पुलिस ने दोनों के घायल होने व हॉस्पिटल में भर्ती होने की सूचना दी। जिसपर हॉस्पिटल आए। पता लगा कि दोनों लंच में बाइक से हमारे घर ( रीना के पीहर) कुन्हाड़ी आ रहे थे। क्योंकि बच्चे हमारे घर पर थे। दोनों हमारे घर आने के बजाय नांता अभेड़ा महल की तरफ चले गए। आपसी कहासूनी में जवाई रोशन ने मेरी बहन के रीना के गले पर चाकू मार दिया। फिर खुद का भी गला काट लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। जवाई की बाइक थाने ले गए। विनोद ने बताया कि पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी कहासूनी चलती रहती है। ऐसी क्या बात हुई जिस कारण जवाई ने मेरी बहन पर चाकू से हमला किया। नांता थाना SHO महेश कुमार गुर्जर ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस बुधवार शाम 6 बजे करीब नाता इलाका स्थित चौराहे पर पहुंची। दोनों पति पत्नी घायल थे। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। अभी घायलों के बयान लेंगें। तभी झगड़े के कारण सामने आएंगे। अभी ये साफ नहीं हैं चाकू किसने किसके मारा। शुरुआती तौर पर दोनों के बीच आपसी कहासुनी होना बताया जा रहा हैं। अभी किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई।