कोटा शहर में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक का पत्थर से सिर फोड़ दिया गया। महावीर नगर थाना पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया। दूसरी तरफ एमबीएस अस्पताल में डॉक्टर को दिखाए आए एक मरीज की जेब कट गई। जेब कतरा उसकी जेब से 500 रुपए और डॉक्टूमेंट लेकर भाग गया। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है। पुरानी रंजिश में पत्थर से हमला महावीर नगर थाना क्षेत्र के संतोषी नगर चौराहे पर गुरुवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने शंकर यादव निवासी संतोषी नगर के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। हमले में शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गई, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में मरीज की जेब कटी इधर, एमबीएस अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आए आवली रोजड़ी निवासी भैरूलाल की जेब कट गई। पीड़ित के अनुसार, वह गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अस्पताल आया था। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद वह दवा लेने पहुंचा। इसी दौरान किसी बदमाश ने उसकी जेब से 500 रुपए और जरूरी दस्तावेज निकाल लिए। घटना का पता चलने पर उसे चोरी का पता चला। अस्पताल में पहले भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। चोरी होने के बाद वह एमबीएस हॉस्पिटल की चौकी में शिकायत देने गया।