कोटा जिले की 4 पंचायत समितियों और जिला परिषद के लिए शाम 6 बजे तक 64.90% वोटिंग हुई। यहां वोटिंग के लिए सांगोद पंचायत समिति में 101 साल की महिला बुजुर्ग व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंची। वहीं 97 साल की महिला बुजुर्ग ने भी मतदान किया। एक युवक बैसाखी के सहारे वोट डालने पहुंचा। चक टोडी गांव में वोटिंग का बहिष्कार इटावा पंचायत समिति के चक टोडी गांव के मतदाताओं ने गुरुवार को पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के मतदान का बहिष्कार कर दिया। गांव में 371वोटर हैं। मतदान के बहिष्कार की सूचना के बाद एसडीओ के निर्देश पर तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, ललित किशोर नागर ने मौके पर जाकर मतदाताओं से समझाइश की, लेकिन मतदाताओं ने मतदान करने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद अधिकारी वापस लौट आए। मतदान के लिए 4 एडिशनल, 35 डीएसपी सहित 2500 पुलिसकर्मी लगाए बतादें, पहले चरण में सांगोद, सुल्तानपुर इटावा व लाडपुरा पंचायत समिति और 19 वार्डों में जिला परिषद सदस्य के लिए वोटिंग की जा रही है। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए 270 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 19 वार्डों में 51 प्रत्याशी जबकि 4 पंचायत समितियां के 84 वार्डो में 219 उम्मीदवार हैं। शाम 6 बजे तक 64.90 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि मतदान के लिए 4 एडिशनल, 35 डीएसपी व सीआई सहित 2500 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इनमें आरएसी का जाता भी शामिल है। 40 संवेदनशील पंचायत पर चार-चार पुलिसकर्मी रिजर्व रखे हैं। 54 मोबाइल पार्टी भी लगाई गईं हैं। देखिए-पंचायत चुनाव की PHOTOS 4 लाख से ज्यादा वोटर्स चुनेंगे गांव की सरकार पहले चरण में 4 पंचायत समितियों के 4 लाख 47 हजार से ज्यादा वोटर्स गांव की सरकार चुनेंगे। इनमें 2 लाख 31 हजार 445 पुरुष व 2 लाख 16 हजार 396 महिला वोटर शामिल हैं। चारों पंचायत समितियों मे 538 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सरपंच व पंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। कोटा जिले में वोटिंग प्रतिशत