पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कोटा जिले में 6 जिला परिषदों के सदस्यों और दो पंचायत समितियां में बुधवार को 34 मेंबर के लिए वोटिंग हुई। खैराबाद पंचायत समिति क्षेत्र के सातलखेड़ी ग्राम पंचायत के पीपाखेड़ी मतदान केंद्र पर सुबह के वक्त वोटर्स की कतारें नजर आईं। वहीं खैराबाद पंचायत समिति में वोटिंग के लिए 36 साल की महिला दीक्षा 4 महीने के बच्चे को गोद में लेकर मतदान करने पहुंची। वहीं 70 साल की दादी को पोता व्हीलचेयर पर लाया। कोटा में दूसरे चरण में 72.26% मतदान हुआ। खैराबाद पंचायत समिति में 72.70% और चेचट पंचायत समिति में 71.85%वोटिंग हुई। दूसरे चरण में खैराबाद और चेचट पंचायत समिति में जिला परिषद के 6 वार्ड में 13 प्रत्याशी, पंचायत समिति के 34 वार्ड में 83 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सरपंच व पंच पदों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। वोटिंग प्रतिशत खैराबाद पंचायत समिति