कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: शिवपुरा, श्याम नगर, हजीरा बस्ती, पोल्ट्री फार्म इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: सकतपुरा, इकबाल चौक, सुमन स्कूल और आसपास का क्षेत्र की ढाई घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक: रिद्धि सिद्धि नगर, आरएचबी कॉलोनी, क्लार्क प्रीमियर होटल, श्री हरि अस्पताल, द्वारकापुरी, लक्ष्मण विहार का कुछ हिस्सा इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: बापू बस्ती, बालिता रोड, यूआईटी कॉलोनी, कैलाशपुरी, बालाजी टाउन, आदर्श नगर, कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप के पीछे, श्री कैलाशपुरी, स्वागत कॉलोनी, सुमन विहार का कुछ हिस्सा इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक: रोटेदा रोड कृषि क्षेत्र, सोगरिया रेलवे स्टेशन इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक: चंचल विहार, लक्ष्मण विहार, आरएचबी कॉलोनी, जैन मंदिर और आसपास का क्षेत्र इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: ईदगाह, काली बस्ती, रेलवे ट्रैक और उसके पास का क्षेत्र की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक: बीएसएनएल कार्यालय, रोड नं. 5, श्री राम सर्किल, ओम मेटल, कैप्टन मोहन वाली गली, मिल्की वे के आसपास का क्षेत्र, मधुश्री चाय वाली गली, अशोका चॉकलेट के आसपास का क्षेत्र की डेढ़ घंटे बिजली कटौती की जाएगी।