कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होने के बाद 15 दिन पुराना गड्ढा भर दिया गया है। वहीं महीनों से खाली प्लॉट की गंदगी से परेशान एक यूजर की समस्या का भी संबंधित वार्ड के हैल्थ इंस्पेक्टर ने करवा दिया है। हालांकि, कोटा में आम आदमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। छावनी एरिया में टूटी सड़क, बारां रोड पर बिजली के झुके पोल और गणेश पोल में खराब स्ट्रीट लाइट की वजह से अंधेरे में परेशान हो रहे लोगों की समस्याएं अब भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। ‘भास्कर समाधान‘ इन समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचा रहा है। जमीनी हकीकत जानने के बाद अधिकारी भी समाधान में सहयोग कर रहे हैं। कई मामलों में लोगों को तुरंत राहत भी मिली है। आम पब्लिक की भेजी हुई ऐसी ही पोस्ट, उनके वार्ड की जमीनी हकीकत और अधिकारियों के करवाए चुनिंदा समाधानों पर डालते हैं एक नजर… बिजली के 2 पोल झुके, गिरने का डर कोटा की ऑफिसर्स कॉलोनी से अब्दुल वहीद ने झुके हुए बिजली के पोल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बारां रोड, नया नोहरा में एयरटेल टॉवर के पास एक बिजली का पोल बहुत झुक गया है। जो बारिश के मौसम में कभी भी गिर सकता है। साथ ही पास बने स्कूल के ट्रांसफॉर्मर का पोल भी बहुत झुका हुआ है। इन दोनों को जल्द ठीक करवाएं। 4 महीने पहले बनी सड़क में हुए गड्ढे कोटा के छावनी मेन रोड से कृष्ण माहेश्वरी ने सरकारी स्कूल के बाहर बनी सड़क का मुद्दा उठाया है। उन्होंने लिखा कि चार महीने पहले ही यह सीसी रोड बनाई गई थी। लेकिन चार महीने में ही इसकी रोड़ी–बजरी उखड़ गए, गड्ढे हो गए जिससे नाला चोक हो रहा है। व्यापारियों और दुकानदारों को बहुत परेशानी हो रही है। इसका जल्द समाधान कराएं। महीनों से बंद रोड लाइट्स, सुध नहीं गणेश पोल से आशीष ने कई महीनों से बंद पड़ी रोड लाइट्स और खराब स्ट्रीट लाइट्स की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन बिजली विभाग, निगम कोई भी समाधान नहीं करवा रहा है। अंधेरे के कारण बारिश में आने–जाने में स्थानीय रहवासियों को काफी असुविधा हो रही है। टूटी सड़क से हो रहे एक्सीडेंट कैनाल रोड, चौथ माता मंदिर, बोरखेड़ा से ओमप्रकाश मीणा ने सड़क पर जगह–जगह हुए गड्ढों की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि लाजपत नगर एरिया में चौथ माता मंदिर के सामने रोड बहुत खराब हो गया है। गड्ढों से आए दिन लोग एक्सीडेंट होते हैं। इस रूट से ओवरलोड ट्रक गुजरते हैं जिससे पूरी सड़क टूट चुकी है। अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… समस्या पोस्ट करते ही भर दिया गड्ढा कोटा के कुनरी क्षेत्र से सुभाष बागड़ी ने अपने एरिया के सड़क के गड्ढे की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि रघुनाथ मंदिर रोड, नेहरु नगर में सड़क किनारे 15 दिन पहले बिजली की अंडरग्राउंड तार के मेंटीनेंस के लिए गड्ढा खोदा था काम पूरा होने के बाद उसे भरा नहीं। ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होने के बाद गड्ढा भर दिया गया। अनिल बोयत बने 'पब्लिक के स्टार' कोटा के वार्ड 54 के जमादार अनिल बोयत ने श्रीनाथपुरम सेक्टर ए से चंद्रशेखर गुप्ता की समस्या का समाधान करवाया है। गुप्ता ने खाली प्लाट में गंदा पानी जमा होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि पानी जमा होने से मच्छर पनप रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ पर उनकी इस पोस्ट के आने के बाद हैल्थ इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश पर जमादार अनिल बोयत ने समस्या का समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।
'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर