कोटा के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने बिजली के उलझे और टूटे तारों के साथ लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइटों की समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, रामपुरा के विक्रम चौक पर बंद स्ट्रीट लाइटों की समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उस समाधान पर, जिससे लोगों को मिली राहत... विक्रम चौक पर बंद स्ट्रीट लाइटों की समस्या हुई दूर रामपुरा के विक्रम चौक से अनिल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी थी। इससे रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। पार्षद कुलदीप मेहरा बने 'पब्लिक के स्टार' कोटा के रंगबाड़ी रोड, केशवपुरा चौराहा, वार्ड 80, तलवंडी से योगेश कुमार ने कचरे की समस्या का समाधान करने की अपील की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि हमारे वार्ड में साफ–सफाई और कचरे की समस्या बहुत ज्यादा है। पार्षद भी कोई काम नहीं करते। नालियां जाम पड़ी हैं। जमादार भी समय से सफाई नहीं करवाता। सड़क पर ही कचरा डिपो बना दिया है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद पार्षद कुलदीप मेहरा ने जाम नालियों की साफ–सफाई करवाकर शिकायतों का समाधान करवा दिया है। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... तलवंडी में खंभे पर उलझे तार, कई तार टूटे होने से खतरा तलवंडी, कोटा से लक्की ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली के खंभे पर तार उलझे हुए हैं और कई तार टूटे हुए भी हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। संबंधित विभाग को जल्द तारों को व्यवस्थित करवाकर टूटे तारों की मरम्मत करवानी चाहिए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। कारी बाबड़ी में एक साल से बंद पड़ी है रोड लाइट कारी बाबड़ी से राकेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले एक साल से रोड लाइट बंद पड़ी है। इसके कारण रात के समय लोगों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ता है। लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बंद रोड लाइट को जल्द ठीक करवाने की जरूरत है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. 'भास्कर समाधान' से बदलाव:तीन साल से नालियों की सफाई नहीं, पोस्ट के बाद अतिक्रमण पर हुआ एक्शन 2.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 3.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 4.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 5.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 6. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित