कोटा के कई इलाकों में आज पानी की सप्लाई बंद रहेगी। अकेलगढ़ स्थित फिल्टर प्लांट में मरम्मत के चलते पानी सप्लाई प्रभावित हुई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के एक्सईएन जीवनधर राठौर ने बताया कि अकेलगढ़ हेडवर्क्स स्थित 75 एमएलडी फिल्टर प्लांट में क्लियर वाटर चैनल से वॉश मोटर पंप के लिए स्थापित 350 मिमी व्यास की एमएस सक्शन पाइप की ब्लाइंड प्लेट में लीकेज हो गया है। पैनल रूम में पानी भरने की आशंका लीकेज के कारण पैनल रूम में पानी भरने की आशंका है। लीकेज की मरम्मत के लिए सोमवार को सुबह 10:30 बजे से 800 मिमी व्यास की लाइन पर शटडाउन रहेगा। इस दौरान रंगबाड़ी गांव का क्षेत्र, कोलीपाड़ा, अनंतपुरा का क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र और भामाशाह मंडी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। वहीं, सुभाष नगर, पंडित दीनदयाल नगर, रामपुर, देवनारायण योजना और ट्रिपल आईटी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। लोगों से अपील है सुबह की सप्लाई के वक्त जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर करें।