कोटा में युवक ने ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी दी और दुकान में बंब (पेट्रोल बंब जैसा ) फेंक कर फरार हो गया। जिससे दुकान में रखे कुछ सामान जल गए। घटना 17 अप्रैल की उद्योग नगर थाना क्षेत्र की हैं। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई हैं। पीड़ित महिला का आरोप हैं कि 4 साल पहले उसकी बेटी की शादी पंजाब के अम्बाला में की थी। कोटा के रहने वाले अमन ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और 7-8 दिन बाद ही बेटी को ससुराल से भगाकर ले गया। दोनों साथ रहने लगे। दो साल बाद बेटी के एक लड़का हुआ। जिसके बाद परिवार ने उन्हें अपनाया। दोनों कोटा में आकर रहने लगे युवक अमन गांजा बेचने का काम करताहैं। मेरी बेटी से मारपीट कर ससुराल से पैसे लाने की डिमांड करता हैं। कुछ समय से बेटी पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा हैं। बेटी के मना करने पर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। पिछले साल 3 अक्टूबर को बेटी को जबरदस्ती फिनायल पिला दिया था। बेटी तीन दिन हॉस्पिटल में भर्ती रही। 16 अप्रैल को मारपीट के बाद बेटी जैसे तैसे भागकर हमारे घर पहुंच गईं। 17 अप्रैल को अमन कुछ युवकों के साथ बाइक पर आया। बेटी के बाल पकड़कर घर से खींचकर रोड़ पर ले गया। मारपीट की, बड़ी मुश्किल से बेटी को बचाया। अमन ने धर्म नहीं बदलने पर परिवार को जान से मारने व घर में आग लगाने की धमकी दी। फिर पेट्रोल बंब की तरह जलती हुई कोई चीज मकान के नीचे लगी छोटी दुकान में फेंक दी। दुकान में जाली लगी थी उसमे आग लग गईं। दुकान में रखा कुछ सामान जल गया। मोहल्ले वालों ने आग को बुझाया घटना के बाद थाने में जाकर शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने अमन बच्चा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच ASI राजेंद्र सिंह कर रहे है।