कोटपूतली के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय कॉलेज में गुरुवार को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रैनिंग के चौथे सप्ताह में छात्राओं ने वॉर्मअप के बाद आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया। इस दौरान पहले सीखी गई तकनीकों को दोहराने के साथ नई तकनीकें भी सिखाई गईं। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने और सीखी गई तकनीकों का अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण महिला सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए और आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करना सीखना चाहिए। छात्राओं के उत्साह की सराहना प्रशिक्षण कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. सुमन पुनिया ने छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का प्रबंधन प्रो. शुभलता यादव और प्रो. रेखा यादव ने संभाला। इस अवसर पर प्रो. बबीता, प्रो. कोमल शर्मा, प्रो. सरिता लाम्बा, प्रो. सरीना, प्रो. मुनेश गुर्जर, प्रो. स्वाति यादव, प्रो. ज्योति कुमारी सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्रो. पदमा मीणा ने सभी का आभार जताया।