कोटपूतली कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के लिए ड्राई डे घोषित किए हैं। ये आदेश जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच पदों के चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जारी हुए हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए दूसरे चरण में 26 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे से 28 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे तक ड्राई डे रहेगा। तीसरे चरण में यह 1 नवंबर 2026 शाम 6 बजे से 3 नवंबर 2026 शाम 6 बजे तक लागू होगा। सरपंच और पंच पदों के लिए दूसरे चरण में 28 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे से 30 अक्टूबर 2026 को मतगणना खत्म होने तक ड्राई डे रहेगा। तीसरे चरण में यह 3 नवंबर 2026 शाम 6 बजे से 5 नवंबर 2026 को मतगणना खत्म होने तक लागू होगा। इसके अलावा, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना 20 नवंबर 2026 को होगी। इस दिन भी पंचायत क्षेत्रों में ड्राई डे रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।