सीकर में हथियारों के साथ पकड़े गए लॉरेंस गैंग के गुर्गे महेश नायक उर्फ मोंटी (21) पुत्र दलीप नायक को कोर्ट ने फिर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गैंग के लोगों ने झारखंड में सटोरिये के मर्डर के लिए भेजा था। वहां लोकेशन नहीं मिली तो फिर सीकर आ गया। सीकर में हथियारों को बेचने की फिराक में घूम रहा था। गुरुवार को 5 दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने फिर से महेश नायक को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसकी दो दिन की पुलिस रिमांड और बढ़ा दी। अब आरोपी को 24 अक्टूबर को वापस कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से पुलिस अब झारखंड में गैंग से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ करेगी। हालांकि,आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पहले एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने भी पूछताछ की थी। पॉइंट्स में समझिए क्या है पूरा मामला ---------- मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… लॉरेंस गैंग के हथियार बेचते हुए सीकर का पेंटर गिरफ्तार:सटोरिए के मर्डर के बदले मिला था 50 लाख का ऑफर; गोलगप्पे के ठेले वाले ने गैंग से मिलवाया सीकर में लॉरेंस गैंग के गिरफ्तार आरोपी महेश नायक उर्फ मोंटी (21) पुत्र दलीप नायक ने पूछताछ में कई बडे़ खुलासे किए। आरोपी महेश नायक ने पुलिस को बताया- करीब 4-5 साल पहले मेरी मुलाकात सीकर में नवलगढ़ रोड पर गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले विवेक से हुई थी। उसने दिल्ली बुलाकर मुझे लॉरेंस गैंग के बदमाश से मुलाकात कराई थी। इसके बाद मैं गैंग के लिए काम करने लगा। (पूरी खबर पढ़ें…)