जोधपुर | लोढ़ा ओसवाल भाईपा संस्थान की ओर से लोढ़ा कुलदेवी श्री बड़माता मंदिर में हवन एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। सचिव प्रोफेसर अजीतमल लोढ़ा ने बताया कि हवन-प्रसादी के लाभार्थी चंदन मल, दिनेश और मनीष लोढ़ा का साफा व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान एमबीबीएस में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राशि लोढ़ा, पुणे से बीऑर्क की डिग्री प्राप्त करने पर शिवांग लोढ़ा और दिल्ली के श्रीराम कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स की डिग्री प्राप्त करने पर सिद्धि लोढ़ा को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जरूरतमंद विद्यार्थियों को फीस के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया गया। मंदिर में सोलर पैनल लगवाए गए हैं। कोषाध्यक्ष गजेंद्र लोढ़ा ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष उम्मेद मल लोढ़ा ने उपस्थित लोढ़ा बंधुओं का स्वागत व आभार व्यक्त किया। आयोजन में जोधपुर से बड़ी संख्या में लोढ़ा बंधु शामिल हुए।