महवा में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए थाना पुलिस ने आरएसी बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। थाना अधिकारी महेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाले गए मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और निर्भीक होकर मतदान का संदेश देना था। प्रमुख रास्तों और मतदान केंद्रों का जायजा पुलिस टीम ने केपाली, टोडरा, कोलारा, सिंदुकी, सालिमपुर, भोपर टप्पा, खो कला, सीत और बहड़को सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान जवानों ने प्रमुख रास्तों, संवेदनशील इलाकों और मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बिना डर मतदान करने की अपील थाना अधिकारी महेंद्र यादव ने ग्रामीणों से बिना किसी डर के मतदान करने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान शांति भंग करने या मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।