पाली | मलसाबावरी में नवनिर्वाचित सरपंच ओमप्रकाश चौहान का पदभार ग्रहण समारोह हुआ। ग्रामवासियों ने नवनिर्वाचित सरपंच का 51 किलो की माला पहनाकर और साफा बांधकर बहुमान किया। समारोह के दौरान पंचायत के सभी 9 वार्डों के नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का भी सम्मान किया गया। सरपंच ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। समारोह में ढगलाराम, शंकरलाल, मुकेश, राजू, नेमाराम, मोहनलाल और जयंतीलाल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।