नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान में सोमवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने पीपल के पत्ते पर उकेरी गई मारू की आकृति का विमोचन किया। इसके जरिए आमजन से नगर निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की गई। रवींद्र कुमार ने कहा कि बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र में 9 सितंबर को मतदान होगा। चौहटन नगर पालिका में 11 सितंबर को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता का वोट जरूरी है। उन्होंने लीफ आर्टिस्ट खेतेश गोयल की कला की सराहना की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कला से मतदाता जागरूकता फैलाना सराहनीय प्रयास है।