श्री ओड समाज बिस्सा विकास समिति की ओर से बुधवार को गुरों का तालाब स्थित पार्श्वनाथ कल्याण केंद्र में पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। इसमें 9 जोड़ों का विवाह रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा। समाज के जरूरतमंद जोड़ों को शामिल किया गया है। उन्हें घर-गृहस्थी की सामग्री भी भेंट की जाएगी। समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को बारातों के स्वागत के साथ समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। डॉ. निजामुद्दीन सोलंकी ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेशभर से समाज के लोग शामिल होंगे। जाकिर हुसैन मुनीम और बाबू खान अब्बासी ने बताया कि सिराजुद्दीन सैद, मोहम्मद आमीन लंगा, मुनीर खां चौहान, सनवर खान अब्बासी सहित पदाधिकारी और कमेटी सदस्य भी मौजूद रहेंगे। जोधपुर | शहर में बुधवार को दो समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलन होंगे। श्री ओड समाज बिस्सा विकास समिति की ओर से गुरों का तालाब स्थित पार्श्वनाथ कल्याण केंद्र में 9 जोड़ों का विवाह होगा। कौम अब्बासियान (भिश्ती) शेखावाटी-गोरावाटी जुमले संस्था की ओर से उम्मेद जनाना गार्डन में 32वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें 23 जोड़े निकाह के बंधन में बंधेंगे। दोनों आयोजनों में धूमधाम से रस्में निभाने के साथ फिजूलखर्ची रोकने का संदेश दिया जाएगा। कौम अब्बासियान: निकाह आज, प्रीतिभोज कल संस्था की ओर से 21 व 22 अक्टूबर को उम्मेद जनाना गार्डन में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन बुधवार को काजी वाहिद अली की सरपरस्ती में इस्लामी और सुन्नती तरीके से निकाह होंगे। निजामुद्दीन भाटी ने बताया कि प्रत्येक दुल्हन को कुरान शरीफ, जा-नमाज और तस्बीह भेंट की जाएगी। गुरुवार को हजारों लोगों के लिए प्रीतिभोज और दावत-ए-आम होगी। अध्यक्ष अब्दुल रशीद अब्बासी और सचिव डॉ. निजामुद्दीन सोलंकी ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेशभर से समाज के लोग शामिल होंगे। जाकिर हुसैन मुनीम और बाबू खान अब्बासी ने बताया कि सिराजुद्दीन सैद, मोहम्मद आमीन लंगा, मुनीर खां चौहान, सनवर खान अब्बासी सहित पदाधिकारी और कमेटी सदस्य भी मौजूद रहेंगे।