रानी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चाचोड़ी के गांधी चौक स्थित सेवड़ राजपुरोहित समाज के समाजसेवी सवाई सिंह राजपुरोहित के सानिध्य में बैठक हुई। राजपुरोहित ने मौजूद लोगों को संबोधन में बताया कि समाज स्तर पर शिक्षा के प्रति कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक सम्मेलन रखकर सम्मान किया जाए। उनका हौसला बुलंद किया जाए। उन्होंने गांव में गौशाला हेतु समाजसेवियों से सहयोग की आशा करते हुए कहा कि गांव में किसानों को आवारा पशुओं की वजह से प्रतिवर्ष खेती करने में भारी परेशानी हो रही है। इस मौके पर उन्होंने समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में गांव की विभिन्न जन समस्याओं के बारे में मंथन किया। चिकित्सा क्षेत्र में गांव को सहयोग देने का आश्वासन दिया। मौजूद लोगों ने समाजसेवी का सम्मान किया। सहयोग का वादा किया गया। इस मौके पर रणजीत सिंह, मांगीलाल, रतन सिंह, भरत सिंह, पूनम सिंह आदि मौजूद थे।