बाड़मेर | ग्राम पंचायत मुंगेरिया में गुरुवार को धारा संस्थान ने सुजलॉन फाउंडेशन के सहयोग से मोबाइल हेल्थ वैन कार्यक्रम के तहत नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाया। सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविन्द सिंह नरुका ने बदलते मौसम से ग्रामीणों में बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए जांच की। जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयां भी दी। धारा संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोहर लाल भादू ने कहा कि नियमित शिविरों से ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। दूर-दराज के इलाकों में लोगों को गांव में ही जांच, परामर्श, निशुल्क दवाइयों की सुविधा मिल रही है। समय पर उपचार हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर जाने की परेशानी कम हो रही है। सुजलॉन फाउंडेशन के सीएसआर मैनेजर किशनलाल जाखड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविर लाभकारी हैं। गांव में ही जांच और निशुल्क दवा मिलने से समय और धन की बचत होती है।