आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल ने सिरोही के मोतीलाल हीरागर को प्रदेश महासचिव बनाया है। इसके लिए उन्होंने एक नियुक्ति पत्र जारी किया है। पार्टी ने यह नियुक्ति बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर और काशीराम की 'बहुजन हिताय बहुजन सुखाय' विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए की है। इसका मकसद पार्टी को मजबूत करना है। मोतीलाल की इस नियुक्ति से समाज के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है।