वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही एमएस फिनकैप को दैनिक भास्कर- Icons of Finance Wealth 2026 के तहत साल की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली NBFC का सम्मान दिया गया। 31 अगस्त को जयपुर के द ललित में आयोजित समारोह में सम्मान प्रदान किया गया। एमएस फिनकैप के प्रबंध निदेशक मुकुंद मोदी ने यह सम्मान कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के हाथों प्राप्त किया। एमएस फिनकैप का फोकस देश के उन ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी क्षेत्रों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने पर है, जहां वित्तीय समाधान की आवश्यकता अधिक है। कंपनी वर्तमान में 4 राज्यों में 100 से अधिक शाखाओं के नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों और उद्यमियों को सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी सुरक्षित ऋण के क्षेत्र में कार्य करते हुए लोन अगेंस्ट प्रोपर्टी (LAP), प्रोपर्टी लोन और बिजनेस लोन जैसी वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराती है। इन समाधानों के माध्यम से छोटे व्यवसायों, उद्यमियों और संपत्ति मालिकों को अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है। इस अवसर पर मुकुंद मोदी, प्रबंध निदेशक , एमएस फिनकैप ने कहा- यह सम्मान हमारे ग्राहकों के विश्वास, हमारी पूरी टीम की मेहनत और जिम्मेदार एवं सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारा उद्देश्य देश के अधिक से अधिक उद्यमियों और अंडरसर्वडक्षेत्रों तक सरल एवं सुलभ वित्तीय समाधान पहुंचाना है।” साल की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली NBFC का यह सम्मान एमएस फिनकैप की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और कंपनी के उस संकल्प को मजबूत करता है जिसमें वह तेजी से आगे बढ़ने, बेहतर सेवाएं देने और अधिक से अधिक लोगों को वित्तीय अवसरों से सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।