94.3 माय एफएम की ओर से उदयपुर शहर के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए यंग अचीवर्स अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 10वीं से 12वीं कक्षा तक के प्रतिभावान स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 जुलाई 2026 को होगा। 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले होंगे सम्मानित इस पहल का उद्देश्य उन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा कक्षा 11वीं और 12वीं कॉमर्स में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवार्ड के माध्यम से माय एफएम का प्रयास है कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों को एक सम्मानजनक मंच मिले और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हों। यह आयोजन केवल पुरस्कार बांटने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्टूडेंट्स के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी मेहनत को समाज के सामने पहचान दिलाने का भी कार्य करेगा। इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य अतिथि, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7410943943 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। आप आवेदन करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं…