नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार के अन्तिम दिन शहर में दिन भर प्रसार-प्रचार का दौर चला। सोमवार दोपहर राजेंद्र नगर स्थित वार्ड संख्या-21 में प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह सांखला और निर्दलीय प्रत्याशी हुक्मीचंद सोलंकी आमने-सामने आ गए। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी हुक्मीचंद सोलंकी ने कांग्रेस प्रत्याशी सांखला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सांखला ने भी आत्मीयता दिखाते हुए उसको गले लगाया और कहा कि हुक्मीचंद उनके भाई हैं और इस पर सोलंकी ने उनसे भाई का सहयोग करने की बात कही।