नागौर जिले में पंचायतीराज चुनाव के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 बजे से 6 बजे तक मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मूंडवा में 69.70 वोटिंग हुई। सबसे वोटिंग पांचौड़ी में 61.51 प्रतिशत हुई। खींवसर में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बूथ संख्या 91 पर वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि नागौर और लोहावट में भाजपा का बोर्ड बनेगा। खड़खाली गांव में 94 साल की मोहिनी देवी व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचीं और मतदान किया। ग्राम पंचायत बदलने की मांग पर तेजासर गांव के एक भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया। बूथ संख्या 83 मेरवांस ग्राम पंचायत में है। इस पंचायत में कुल 7 वार्ड हैं। इनमें वार्ड संख्या 1 में 312 मतदाता हैं, जिन्होंने मतदान का बहिष्कार किया। 739 मतदान केंद्रों पर वोटिंग: जिले की नागौर, खींवसर, पांचौड़ी, श्रीबालाजी-अलाय, जायल, डेह और मूंडवा पंचायत समितियों के आंशिक क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। यहां पंचायत समिति के 120 और जिला परिषद के 21 वार्डों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के लिए 739 केंद्र बनाए गए हैं और 743 मतदान दल रवाना किए गए हैं। 24 अक्टूबर को 195 ग्राम पंचायतों में मतदान: पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के दो दिन बाद 24 अक्टूबर को जिले की 195 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 195 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और 35 अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है। 25 अक्टूबर को उपसरपंच पद के लिए मतदान होगा। देखें… पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत --- ये खबर भी पढ़िए… नागौर जिले में 450 से ज्यादा सरपंच पद के दावेदार:एक ही गांव में 5 आमने-सामने, जानें आपके इलाके में कौन जता रहा दावेदारी