कारियाप स्थित नागणेच्यां माता मंदिर में 13 व 14 सितंबर को आयोजित होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। पाबूजी शोध एवं विकास समिति कारियाप के सानिध्य में आसपास के गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को पीले चावल बांटे जा रहे हैं। समिति की जनसंपर्क टीम ने आरंग, शिव, कोटड़ा, महाबार, मीठड़ा, धोरीमन्ना, भालीखाल, गुड़ामालानी, धांधलवास और सिणधरी सहित कई गांवों का दौरा किया। अभियान में जीवनसिंह पूनमनगर, शोभसिंह चौसरा, शैतानसिंह सिपला, भूराराम, पाबूदानसिंह, चंदनसिंह सिपला और फतेहसिंह सहित कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संपर्क कर समारोह की जानकारी दी।