​जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के तहत तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए तीसरे दिन आज 22 अक्टूबर को जिले की 4 पंचायत समितियों में कुल 107 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। ​इससे पहले दूसरे दिन 21 अक्टूबर को रिकॉर्ड 112 नामांकन दाखिल हुए थे, जबकि पहले दिन 19 अक्टूबर को केवल 5 नामांकन ही आए थे। अब तक तीनों दिनों को मिलाकर कुल 224 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं। तीसरे चरण के तहत कुल 66 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। पंचायत समिति वार नामांकन की स्थिति