सूमर| कस्बे के पास पिपलाज में मां अन्नपूर्णा नवयुवक मंडल की ओर से नवरात्र महोत्सव संपन्न हुआ। अष्टम दिवस पर भगवान भोलेनाथ की झांकी सजाई गई और महाकाल तांडव नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान हर-हर महादेव के जयकारे लगे। हेमराज चौधरी, पल्लवी चौधरी, रमेश बंजारा और मनोज गुर्जर ने आरती कर पूजा-अर्चना की। नवम दिवस पर नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी के दर्शन कराए गए। अंतिम दिवस पर डांडिया कार्यक्रम हुआ। आयोजन में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। दिव्या जांगिड़ और लक्ष्मीनारायण सेन की ओर से प्रस्तुत झांकियों का स्वागत किया। समापन माता की आराधना के साथ हुआ।