राजस्थान में नीट-यूजी 2026 की 85 प्रतिशत राज्य कोटे की मेडिकल-डेंटल काउंसलिंग के स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में सीट आवंटन की तस्वीर सामने आई है। 22 अक्टूबर को जारी प्रोविजनल परिणाम के अनुसार, कुल 1064 विद्यार्थियों को एमबीबीएस और बीडीएस सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें 947 एमबीबीएस और 117 बीडीएस सीटें शामिल हैं। इस राउंड की खास बात यह रही कि एक निजी मेडिकल कॉलेज में 720 में से 177 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को भी जनरल श्रेणी की एमबीबीएस सीट आवंटित हुई। 49 पृष्ठों की प्रोविजनल आवंटन सूची में अंतिम क्रम संख्या 1064 पर शामिल विद्यार्थी की ऑल इंडिया रैंक 11,93,250 है। उसे कोटा के एक निजी मेडिकल कॉलेज में जनरल श्रेणी की एमबीबीएस सीट आवंटित की गई है। विद्यार्थी ने नीट-यूजी में 177 अंक प्राप्त किए, जो कुल अंकों का लगभग 24.58 प्रतिशत है। जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में केवल छह एमबीबीएस सीटें आवंटित की गईं। सरकारी कॉलेजों में 483 से 585 अंक तक सीट आवंटन हुआ है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट पाने वाले छह अभ्यर्थियों में चार पुरुष और दो महिलाएं हैं। श्रेणीवार विवरण में पांच अभ्यर्थी जनरल/ओबीसी-एनसीएल और एक अभ्यर्थी एससी श्रेणी से बताया गया है। एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग बोर्ड की ओर से जारी परिणाम फिलहाल प्रोविजनल है। सरकारी कॉलेजों में 483 से 585 अंकों पर प्रवेश स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की छह एमबीबीएस सीटों का आवंटन 483 से 585 अंकों के बीच हुआ। इनमें 585 अंक पर एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर और 584 अंक पर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, कोटा में सीट आवंटित हुई। वहीं, 569 अंक पर टोंक, 568 और 483 अंक पर जैसलमेर तथा 565 अंक पर बांसवाड़ा के कॉलेज में सीट आवंटित हुई। 1,064 सीटों के आवंटन का विवरण श्रेणीवार सीट आवंटन और नीट-यूजी 2026 में न्यूनतम-अधिकतम अंक