हनुमानगढ़ के नोहर में मारपीट और चेन छीनने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जगदीश पांडर ने बताया कि 21 अक्टूबर को पटेल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर की शाम 4:30 से 5 बजे के बीच बाइक पर जाते समय 2 बदमाशों ने उनसे मारपीट कर छीन ली थी। मामले की जांच करते हुए थानाधिकारी पांडर की देखरेख में प्रमोद कुमार साउनी की टीम ने तकनीकी जानकारी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने इमरान उर्फ मानिया (28, वार्ड नंबर 26, इंदिरा कॉलोनी नोहर) और संदीप (21, सरदारपुरा बास नोहर) को गिरफ्तार किया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी इमरान पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट, मारपीट और चोरी के 7 मामले दर्ज हैं।