भास्कर न्यूज | बाड़मेर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दौरान बाड़मेर जिले में नगर परिषद एवं चौहटन नगरपालिका में पर्यवेक्षण के लिए राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण कुमार को पर्यवेक्षक लगाया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान इनका प्रवास बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस में रहेगा। इनके मोबाइल नंबर 9413311666 है। यह प्रथम चरण में 14 सितंबर तक को मतगणना पूर्ण होने तक एवं द्वितीय चरण में 21 से 22 सितंबर तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन तक उपस्थित रहेंगे ।