जोधपुर | नागोरी गेट स्थित रावणा राजपूत समाज माताजी की बगेची ट्रस्ट में नवरात्रि के महाष्टमी पर्व पर हवन का आयोजन किया गया। जिसमें पं. लक्ष्मीनारायण ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन करवाया। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह गहलोत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक प्रेम सिंह राठौड़, सचिव विक्रम सिंह पंवार, संरक्षक विष्णु प्रकाश गहलोत व गिरधर सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष विजय सिंह गहलोत, विधि सलाहकार प्रदीप सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष अचल सिंह परिहार, शंकर सिंह पंवार और नरपत सिंह गहलोत उपस्थित रहे। अंत में सचिव विक्रमसिंह पंवार ने ट्रस्टीगण और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद प्रसादी वितरित की गई।