भास्कर संवाददाता| डूंगरपुर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में वसुंधरा विहार कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सवा लाख गायत्री मंत्र अनुष्ठान और नवरात्रि के 24 हजार गायत्री मंत्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई। पूर्णाहुति नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ की गई। अनुष्ठान की पूर्णाहुति नगीन पटेल और पुष्पा भट्ट ने कराई। गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंधक दृष्टि नानूराम भट्ट ने बताया कि महायज्ञ के बाद स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता, नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता, उपसभापति अनिल पटेल, महाप्रसाद के भामाशाह डॉ. नीलेश गोठी और डॉ. अदिति गोठी का गायत्री परिवार और वसुंधरा विहार कॉलोनी के नागरिकों ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम में रविंद्र जोशी, मनीष पटेल और पुष्पा भट्ट ने स्वागत किया। मौके पर कचरू लाल यादव, नटवरलाल वर्मा, बंशीलाल गर्ग, गिरीश कलाल, धीरज यादव, केतन शाह, गुणवंत सिंह चौहान मौजूद रहे। अनुष्ठान की पूर्णाहुति करते यजमान।