हनुमानगढ़| टाउन और सदर थानाक्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भीम सिंह पुत्र संतराम मेघवाल शेरेकां ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई सुभाष (41) रामकुमार के साथ 21 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े 8 बजे मजदूरी करने बाइक पर ​हनुमानगढ़ जा रहा था। नंदराम की ढाणी के पास सामने से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गांव जंडावाली के गुरमेल सिंह पुत्र गुरबक्श सिंह ने सदर पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र हरजिंद्र सिंह मकान में चिनाई का कार्य करते समय करंट लगने से छत से गिरकर मौत हो गई। मामले की जांच एएसआई सुखविंद्र सिंह को सौंपी गई है। इसके अलावा लीलूराम पुत्र सहीराम कमरानी ने टाउन पुलिस को बताया कि उसके भतीजे सुनील कुमार की 19 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने पर रेफर किया था। बीकानेर में इलाज के दौरान 20 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।