डेजर्ट रिसर्च एसोसिएशन डीआरए मुख्यालय जोधपुर, परमहंस स्वामी माधवानंद महाविद्यालय जाडन, विश्वगुरु दीप आश्रम शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय डीआरए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का गुरुवार को ओम आश्रम, जाडन में समापन हुआ। समापन सत्र में विश्वगुरु महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानंद महाराज का सान्निध्य रहा। महामंडलेश्वर स्वामी अवतारपुरी, स्वामी ज्ञानेश्वरपुरी, स्वामी फूलपुरी का आशीर्वाद मिला। मुख्य अतिथि प्रो. पवन कुमार शर्मा कुलपति जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर ने वैश्विक सततता में भारतीय ज्ञान परम्परा और योग विज्ञान की भूमिका पर बात रखी। सत्र की अध्यक्षता प्रो. श्याम एस. खिंची अध्यक्ष डीआरए ने की। अतिविशिष्ट अतिथि प्रो. राजेन्द्र परिहार पूर्व अध्यक्ष डीआरए, प्रो. बलवीर चौधरी सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा जोधपुर ने विचार रखे। विशेष अतिथि के रूप में दशरथ सोलंकी साहित्यकार, रजिस्ट्रार जय नारायण विश्वविद्यालय जोधपुर, एम.एल. गर्ग पूर्व आईजी बीएसएफ, शैतानसिंह चौधरी अध्यक्ष प्राइवेट कॉलेज समिति जोधपुर मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. ललित पंवार सहायक आचार्य इतिहास विभाग जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर ने किया। सम्मेलन में देश-विदेश के 200 से अधिक शोधार्थियों ने भाग लिया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र बांटे गए। आयोजन मंडल में कोऑर्डिनेटर प्रो. प्रेम प्रकाश सोलंकी रहे। डायरेक्टर डॉ. श्रवण कुमार, कन्वेनर डॉ. सुरेश गर्ग व जुमारलाल गर्ग भी रहे।