गैंजी गांव स्थित जैन मंदिर में शुक्रवार को जैन समाज महिला मंडल ने कुलदेवी पद्मावती माताजी का महामंडल विधान, उत्सव व उद्यापन किया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए। इस मौके पर सुरेशचंद्र तोरावत परिवार ने छप्पन भोग का आयोजन किया। जैन मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। महिलाओं व श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।