पाली में बुधवार को श्री संघ सभा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग नवलखा जैन मंदिर से मौन जुलूस के रूप में रवाना होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। यहां वे जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी और एसपी मोनिका सैन से मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपा जिसमें 27 अक्टूबर की शाम को उद्यमी सुशील डागा पर हुए जानलेवा मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही कोर्ट के आदेशानुसार अवैध अतिक्रमण हटाने, प्रशासनिक लापरवाही की जांच करने, पीड़ित को सरकारी खर्च पर उच्च स्तरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की। साथ ही पांच दिन में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। यह पांच मुख्य मांगें रखी यह लोग रहे मौजूद पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, श्री संघ सभा अध्यक्ष सज्जनराज गुलेच्छा, सचिव छगनलाल सालेचा, विकास बुबकिया, अशोक बाफना, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष पदमचंद ललवाणी, प्रकाशचंद कटारिया, श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति तपागच्छ संघ देवकी पेढ़ी ट्रस्ट अध्यक्ष गौतमचंद मेहता, सचिव ओमप्रकाश छाजेड़, श्री संघ सभा के पूर्व सचिव गौतम छाजेड़, श्री संघ सभा के पूर्व अध्यक्ष विनय भंसाली, पार्षद सुमित्रा जैन, महावीरचंद मूथा, महेंद्र कुमार कांकरिया, प्रकाशचंद कांकलिया, जयकुमार पींचा, गौतमचंद डाकलिया, सुनील कुमार कटारिया, आनंद पगारिया, रंजनीश कर्नावट, मांगीलाल बोहरा, पवन कुमार सिंघवी, शांतिलाल बुरड़ अमरचंद बोहरा, कल्पेश कुमार लोढ़ा, अशोक तलेसरा, ज्ञानचंद नाहटा, प्रेमराज गांधी, प्रदीप अजमेरा, दिनेश जैन, कमलेश जैन, नरेश मेहता सहित बड़ी संख्या में जैन समाजबंधु मौजूद रहे।